रविवार, 2 फ़रवरी 2025

saraswati mata aarti pdf



सरस्वती वंदना (saraswati mata aarti pdf)

saraswati mata aarti pdf
 

माँ सरस्वती वरदायिनी, मै नित करूँ आराधना

यूँ लेखनी चलती रहे, करती हूँ तुमसे प्रार्थना


दे शब्द कोषो को हृदय मे काव्य का निर्माण हो
दे ज्ञान का आलोक माँ, साकार हो सब भावना

विनती मेरी माता सुनो, श्यामा सी मै गाती फिरू
आकर विराजो कंठ माँ, इतनी करूँ बस कामना

ना हो कभी कलुषित ये मन, सबके लिए सम्मान हो
वीणामयी दो वर यही, करती रहूँ मै अर्चना

वाणी मुखर हो भाव मृदु, कटु वचन ना आये कभी
वागेश्वरी विनती यही, करती हूँ तुमसे प्रार्थना

@शालिनी खन्ना




saraswati mata aarti pdf , saraswati mata aarti lyrics in english , saraswati mata aarti hindi , saraswati vandana aarti song ,saraswati vandana aarti geet , saraswati vandana aarti in hindi , saraswati vandana mantra in english , maa saraswati aarti vandana ,saraswati mata aarti mp3 , saraswati vandana saraswati aarti





 , 

शनिवार, 18 जनवरी 2025

वह अकेली

 

वह अकेली(alone hindi quotes )



alone hindi quotes

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में

हाँ अकेली रह गई संसार मे

दिल मे इक तूफान सँभाले हुए
दृग में सावन की झड़ी पाले हुए
लो चली ठोकर जो खाकर राह में
पाँव में फिर अनगिनत छाले हुए
साथ लेकर दर्द सारे वो चली
बस उदासी रह गई रुख्सार मे

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में
हाँ अकेली रह गई संसार मे

हाड गलती कँपकँपाती ठंढ मे
सुवन के सपनो की खातिर वो चली
है फटे चिथडो में जलती धूप में
देह मे ले ताप गरमी वो जली
घोर अंधेरा लगे ये जिंदगी
अब कटेगी आंसुओं की धार में

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में
हाँ अकेली रह गई संसार मे

रंग में होकर भी क्यों बेरंग हो
ना किसी का साथ ना ही संग हो
कर रही पल-पल की है तैयारियाँ
ज़िन्दगी यूँ जैसे कोई जंग हो
काश ले जाता उसे भी साथ मे
अब नही लागे ये मन घरबार मे

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में
हाँ अकेली रह गई संसार मे।।

है बड़ी मुश्किल चलानी जिंदगी
एक पहिये से कभी चलती नहीं
हौसले नारी के कम होते नहीं
भावनाओं में मगर डूबी वही
काश कोमलता को मन से दूर कर
ईश भर देता कडापन नार मे

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में

हाँ अकेली रह गई संसार मे।।


फूल हैँ जीवन मे तो काँटे कभी
दुख कभी तो सुख कभी है जिंदगी
सार जीवन का यही कहता हमें
वक्त ना थमता चली है जिंदगी
दुख दिया तो सुख भी वो देगा कभी
आसरे बैठे हुए दरबार में

छोड़कर क्यूँ चल दिया मझधार में
हाँ अकेली रह गई संसार मे।।
@शालिनी खन्ना

alone hindi quotes , alone life is best life in hindi , alone feel meaning in hindi , alone king stylish name , alone one word caption , alone vibes meaning in hindi , alone kya hota hai , alone life pvt ltd  , alone on your own  , alone hindi quotes



saraswati mata aarti pdf

सरस्वती वंदना ( saraswati mata aarti pdf )   माँ सरस्वती वरदायिनी, मै नित करूँ आराधना यूँ लेखनी चलती रहे, करती हूँ तुमसे प्रार्थना दे शब्द ...