holi in 2023 in india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
holi in 2023 in india लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

प्रेम की होली

     

प्रेम की होली (holi in 2023 in india)


  होली हमारे देश में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है. यह रंगों का त्यौहार है .यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद को भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को साथ-साथ मनाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। इस वर्ष यानि 2023 में होली 8 मार्च को है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है जो इस वर्ष 7 मार्च को है....

वैसे तो सभी रंग सुन्दर होते हैं , लेकिन इन सब में प्यार का रंग सबसे सुन्दर होता है..होली के अवसर पर पर आप सभी के लिए मेरी यह कविता प्रस्तुत है....


holi in 2023 in india


बड़ी नफरतें फ़ैल चुकी, अब नेह सुधा बरसाएं

सब रंगों को छोड़, चलो अब प्यार का रंग लगाएं

 

अब ना जाति धरम की चर्चा

अब ना गरमा गरमी कोई

मन हो निर्मल शांत भावना, अलख यही है जगाएं

सब रंगों को छोड़ चलो अब प्यार का रंग लगाएं

 

ना छोटा ना बड़ा हो कोई

भेदभाव ना खड़ा हो कोई

समरसता का भाव हो दिल में, जग को यह सिखलाएं

सब रंगों को छोड़ चलो अब प्यार का रंग लगाएं

 

चाहे चोर फ़कीर हो कोई

चाहे रंक अमीर हो कोई

इंसानियत है सबसे पहले, इक-इक को समझाएं

सब रंगों को छोड़ चलो अब प्यार का रंग लगाएं.....

                                                                          ©शालिनी खन्ना


holi in 2023 in india

saraswati mata aarti pdf

सरस्वती वंदना ( saraswati mata aarti pdf )   माँ सरस्वती वरदायिनी, मै नित करूँ आराधना यूँ लेखनी चलती रहे, करती हूँ तुमसे प्रार्थना दे शब्द ...