रविवार, 4 फ़रवरी 2024

चाहे रख ले जैसे, अब तेरे हवाले हैँ।।


प्रभु हम पे कृपा करना  (prabhu hum pe kripa karna )

prabhu hum pe kripa karna


जो खेल रचे तूने, प्रभु सबसे निराले हैँ
चाहे रख ले जैसे, अब तेरे हवाले हैँ।।


जब भी दिल से चाहा, आवाज तू सुन लेता
तेरे दम से ही तो, मंदिर व शिवाले हैँ।।


है देकर खुशियो को, पल मे दुख भी देता
जीवन में अंधेरा भी, तुमसे ही उजाले हैँ ।।


है राह भटकते को, रस्ता दिखलाया है
जब - जब हम बिखरे हैं, तूने ही संभाले हैँ ।।


देता पल में जो तू, तो छिन भी लेता है
दानों पर लिख डाला, किस-किस के निवाले हैं।।


है पार करे नैया, मँझधार मे जो डूबी
मुख से जिसने प्यारे, हरि नाम निकाले हैँ।।
©शालिनी खन्ना
 prabhu hum pe kripa karna , prabhu hum bhi sharnagat , prabhu ji daya karo , prabhu hum pe kripa karna lyrics , prabhu tu mera sahara , prabhu ham pay kripa karna

2 टिप्‍पणियां:

saraswati mata aarti pdf

सरस्वती वंदना ( saraswati mata aarti pdf )   माँ सरस्वती वरदायिनी, मै नित करूँ आराधना यूँ लेखनी चलती रहे, करती हूँ तुमसे प्रार्थना दे शब्द ...