गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

चल रही है ज़िन्दगी....

 

                                          चलती का नाम ज़िन्दगी   (zindagi yahi reet hai)


zindagi yahi reet hai


  चल रही है ज़िन्दगी, अब क्या करे

     दर्द  के  मारे  बिचारे  क्या  करे ।।


रौनकें आयी थी खुशियों सँग कभी
सह मधु पतझड़ भी आता क्या करें।।


हाथ थामे जो चला वादे लिए
छोड़कर वह साथ जाता क्या करें।।


मौत ही जीवन की तो पूरक रही
पर कहाँ मन मान पाता, क्या करें।।


आ रहा मुश्किल भरा इक दौर भी
पर कोई कब जान पाता, क्या करें।।


वेदना औ हर्ष से है जग भरा
कोइ रोता कोइ गाता, क्या करें।।

©शालिनी खन्ना 
zindagi yahi reet hai, zindagi 2 line status, zindagi lyrics in hindi, zindagi related songs in hindi,

2 टिप्‍पणियां:

saraswati mata aarti pdf

सरस्वती वंदना ( saraswati mata aarti pdf )   माँ सरस्वती वरदायिनी, मै नित करूँ आराधना यूँ लेखनी चलती रहे, करती हूँ तुमसे प्रार्थना दे शब्द ...